पश्चिम बंगाल में टीएमसी के भीतर असंतोष बढ़ता दिख रहा है. वरिष्ठ सांसद सुदीप बंदोपाध्याय और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. इस बीच ममता बनर्जी ने संगठन में बड़े बदलाव कर सख्त संदेश देने की कोशिश की है.
-
राज्य14 Jun, 202612:08 PMTMC में बगावत की आहट के बीच ममता का बड़ा एक्शन, सयानी घोष और सुदीप बंदोपाध्याय से छीने अहम पद
-
राज्य14 Jun, 202610:38 AMकेजरीवाल का बड़ा दावा, पंजाब में खत्म हुई वसूली; व्यापारियों से लेकर गैंगस्टरों तक पर कही बड़ी बात
जालंधर में ट्रेड कमीशन की बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने व्यापारियों और कारोबारियों की समस्याएं सुनीं. उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार व्यापारियों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है और पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के जरिए उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है.
-
राज्य14 Jun, 202610:03 AMपंजाब सरकार अब सालासर-खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन की भी कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा
पंजाब सरकार ने श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना का विस्तार किया है. अब सालासर-खाटू श्याम, हरिद्वार-ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन के दर्शन भी सरकारी खर्च पर कराए जाएंगे.
-
डिफेंस14 Jun, 202609:28 AMअब बदल जाएगी भारतीय सेना की वर्दी, खत्म होंगी ब्रिटिश दौर की परंपराएं; ग्रूमिंग और ड्रेस कोड के नए नियम लागू
भारतीय सेना ने अपने यूनिफॉर्म और ग्रूमिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. नए 'आर्मी यूनिफॉर्म्स-2026' मैनुअल के तहत कई ब्रिटिशकालीन परंपराओं और प्रतीकों को हटाकर वर्दी को आधुनिक भारतीय पहचान और मूल्यों के अनुरूप बनाने की पहल की गई है.
-
दुनिया14 Jun, 202608:12 AMफ्रांस पहुंचते ही छाए PM मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों किया जोरदार स्वागत; आज मैक्रों संग करेंगे 'भारत इनोवेट्स 2026' का उद्घाटन
फ्रांस के नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारतीय समुदाय ने जोरदार स्वागत किया. पीएम मोदी ने इसे यादगार बताते हुए कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीय समुदाय का मातृभूमि से जुड़ाव आज भी उतना ही मजबूत है.
-
राज्य14 Jun, 202607:48 AMपटना के पाटलिपुत्र स्टेशन पर छात्रों का बवाल, परीक्षा छूटने के डर से ट्रेन में तोड़फोड़-पथराव; IG समेत कई पुलिसकर्मी घायल
पटना के पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर मद्य निषेध विभाग की भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों ने ट्रेनों की कमी और देरी से नाराज होकर जमकर हंगामा किया. परीक्षा छूटने के डर से छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया.
-
Advertisement
-
राज्य13 Jun, 202604:41 PM'TMC के बुरे दिन शुरू...', कभी ममता के साथी रहे हुमायूं कबीर ने साधा निशाना, बोले- पार्टी में मची भगदड़
टीएमसी के कथित संकट और नेताओं के एनडीए में जाने की चर्चाओं के बीच हुमायूं कबीर ने पार्टी में भगदड़ जैसी स्थिति का दावा किया है और हालात पर सवाल उठाए हैं.
-
डिफेंस13 Jun, 202604:16 PMलेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को बनाया गया अगला आर्मी चीफ, जानें कब संभालेंगे कमान
केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को अगला थल सेना प्रमुख नियुक्त किया है, जो 30 जून 2026 से पदभार संभालेंगे और 31 अगस्त 2028 तक सेवा देंगे. वे वर्तमान में वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह निर्णय लागू होगा. अपने करियर में उन्होंने जम्मू-कश्मीर, संयुक्त राष्ट्र मिशन (अंगोला) और आर्मी हेडक्वार्टर में कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं.
-
दुनिया13 Jun, 202603:27 PMअमेरिका के दबाव के बीच भारत के समर्थन में आया यूरोप का यह देश, रूसी तेल पर दिया बड़ा बयान, जानें पूरा मामला
अमेरिका की ओर से रूस से तेल खरीदने पर भारत पर पेनल्टी की चर्चा के बीच फिनलैंड ने भारत का समर्थन किया है. फिनलैंड की विदेश मंत्री एलिना वाल्टोनेन ने कहा कि भारत ने पश्चिमी देशों के प्राइस कैप नियमों के तहत ही रूसी तेल खरीदा है.
-
ट्रेंडिंग न्यूज़13 Jun, 202601:36 PMपेट डर से बड़ा है... सैकड़ों फीट ऊंचाई पर टिफिन खोलकर खाना खाते दिखे मजदूर, वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तीन मजदूर सैकड़ों फीट ऊंचाई पर लोहे के ढांचे पर बैठकर आराम से खाना खाते नजर आ रहे हैं. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि डर सबको लगता है, लेकिन पेट की मजबूरी कई बार डर से भी बड़ी होती है.
-
राज्य13 Jun, 202612:59 PMकौन है बांग्लादेशी रमजान गाजी, जो बांग्लादेश से भारत में घुसा और खड़ी कर दी करोड़ों की संपत्ति; TMC से खास कनेक्शन की चर्चा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में अवैध घुसपैठ से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत आए रमजान गाजी और उसकी पत्नी सादिना बेगम को गिरफ्तार किया गया है. इस मामले जो खुलासे हुए है उसने जांच एजेंसियों को भी चौंका कर रख दिया है.
-
राज्य13 Jun, 202611:11 AMUP के 1.5 लाख युवाओं को मिलेगा बड़ा फायदा, अब मुफ्त में सीखेंगे फाइनेंशियल स्किल्स; NSE के साथ हुआ समझौता
योगी सरकार युवाओं को सिर्फ रोजगार योग्य ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से जागरूक और आत्मनिर्भर भी बनाना चाहती है. इसी दिशा में यूपी कौशल विकास मिशन और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बीच समझौता हुआ है. इसके तहत प्रदेश के 1000 से अधिक प्रशिक्षण केंद्रों में प्रशिक्षण ले रहे 1.5 लाख से ज्यादा युवाओं को फाइनेंशियल स्किलिंग की विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी.
-
राज्य13 Jun, 202610:30 AM'बाबा विश्वनाथ और मां गंगा ने PM मोदी को दी शक्ति...', CM योगी ने काशीवासियों को गिनाईं केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां
वाराणसी दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और 2014 के बाद कई सपने हकीकत में बदले हैं. सीएम ने बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से पीएम मोदी के दीर्घ एवं सफल नेतृत्व की कामना भी की.
-
न्यूज13 Jun, 202609:28 AMभारतीय नाविकों की मौत पर भड़का भारत... जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो को फोन पर जमकर सुनाई खरी-खोटी
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारतीय जहाजों को निशाना बनाए जाने पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात कर स्पष्ट किया कि कमर्शियल जहाजों पर हमले स्वीकार नहीं किए जा सकते. भारत ने समुद्री सुरक्षा को लेकर अपनी गंभीर चिंता भी जताई है.
-
न्यूज13 Jun, 202608:21 AMक्या बदलने वाला है लोकसभा का पूरा समीकरण? मिशन 360 पर NDA की नजर, TMC के बाद अब इस दल में बगावत की चर्चा
लोकसभा में संख्याबल बढ़ाने की कोशिशों के बीच एनडीए की नजर अब शिवसेना UBT पर बताई जा रही है. सूत्रों के अनुसार, उद्धव ठाकरे गुट के कुछ सांसदों में नाराजगी की चर्चा है. फिलहाल पार्टी के लोकसभा में 9 सांसद हैं, जबकि एनडीए दो-तिहाई बहुमत के लक्ष्य की ओर बढ़ने की रणनीति पर काम कर रहा है.